Bijnor News: पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, टीन की चादरें उड़ीं

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार सुबह नहटौर थानाक्षेत्र के गाँव आकू के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जिसकी दहल काफी दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री की टीन की चादरें भी उड़ गईं और आसमान में दूर तक धुएं का गुबार छा गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

नहर किनारे बनी इस पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके के बाद आस-पास के लोग किसी अनहोनी की आशंका से मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम के अधिकारी मौके पर पहुँच गए।

फायर ब्रिगेड की टीम के पहुँचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन पटाखों में लगातार विस्फोट होने के कारण उन्हें पूरी सफलता नहीं मिल सकी। करीब 9 बजे के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को पूरी तरह से शांत किया। समाचार लिखे जाने तक, इस हादसे में किसी के झुलसने अथवा जनहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Also Read: Lucknow News: वक्फ मुतवल्लियों को बड़ी राहत, उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 6 महीने बढ़ी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.