बिजनौर पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 570 ग्राम गांजा बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन की थाना बिजनौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 570 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी जोन और अपर पुलिस उपायुक्त के कुशल निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राणा के नेतृत्व में बिजनौर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल को थाना बिजनौर पुलिस टीम मौलवीखेड़ा से इठुरिया जाने वाली सड़क के दाहिने नाले के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक झोपड़ी के अंदर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को काली पॉलिथीन में गांजा रखकर आने-जाने वाले ग्राहकों को बेचते हुए देखा। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 570 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम दशरथ पाल पुत्र भैरव पाल, निवासी आजाद नगर, थाना कृष्णानगर, लखनऊ बताया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना बिजनौर में मु0अ0सं0 139/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आज पुलिस टीम द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 139/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना बिजनौर, लखनऊ। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयासों का हिस्सा है।

Also Read: Lucknow: कैसरबाग पुलिस ने आईटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को किया…

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.