एक दिन में डूबे अरबों डॉलर, दुनिया के टॉप अरबपतियों की दौलत में आई भारी गिरावट

Sandesh Wahak Digital Desk : वैश्विक बाजारों में मंगलवार को आई भारी गिरावट ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की कमर तोड़ दी. टॉप-10 अरबपतियों की संपत्ति में एक ही दिन में अरबों डॉलर का नुकसान दर्ज किया गया, जिसमें टेस्ला के चीफ एलन मस्क को सबसे ज्यादा झटका लगा.

मस्क के उड़े 17.5 अरब डॉलर

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की दौलत में सबसे बड़ा भूचाल आया. उनकी संपत्ति में एक दिन में ही 17.5 अरब डॉलर (लगभग 1.46 लाख करोड़ रुपये) की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 460 अरब डॉलर रह गई. इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में 5% से अधिक की गिरावट का होना था.

टॉप-10 अरबपतियों की संपत्ति

अन्य दिग्गज अरबपतियों की भी उड़ी हवा

मस्क अकेले नहीं हैं जिन्हें इस दिन भारी नुकसान उठाना पड़ा. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक:

  • ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन की संपत्ति में 11 अरब डॉलर की सेंध लगी.

  • अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस 4.11 अरब डॉलर गंवा बैठे.

  • गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने क्रमशः 4.85 अरब और 4.49 अरब डॉलर का नुकसान झेला.

  • मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग की दौलत 3.56 अरब डॉलर घट गई.

  • एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग भी 6.98 अरब डॉलर के नुकसान से नहीं बच पाए.

क्या है मंदी की वजह?

माना जा रहा है कि शेयर बाजारों में दिख रही इस अस्थिरता और टेक सेक्टर के कुछ हिस्सों पर पड़ रहे दबाव ने इन अरबपतियों की संपत्ति को प्रभावित किया है. हालाँकि, विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि इन अरबपतियों की सालाना वृद्धि अभी भी मजबूत बनी हुई है, जो यह दर्शाता है कि लंबे समय में टेक्नोलॉजी सेक्टर की पकड़ मजबूत है. निवेशकों के लिए यह दिन एक चेतावनी भरा रहा, लेकिन यह नए अवसरों की तलाश का समय भी हो सकता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.