MS Dhoni Birthday Special: रोहित शर्मा की वजह से धोनी को मिला था 200वें वनडे में कप्तानी का सुनहरा मौका
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं।
‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर धोनी ने अपने करियर में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए, लेकिन उनका 200वें वनडे में कप्तानी करना एक दिलचस्प कहानी से जुड़ा है – और इसका श्रेय जाता है रोहित शर्मा को।
कैसे मिली 200वें वनडे में कप्तानी?
एमएस धोनी ने जनवरी 2017 में वनडे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। उस समय तक उन्होंने 199 वनडे में कप्तानी की थी। इसके बाद टीम की कमान विराट कोहली और फिर रोहित शर्मा को सौंपी गई।

लेकिन लगभग 696 दिनों बाद, धोनी को एक बार फिर कप्तानी का मौका मिला – वो भी एकदम अप्रत्याशित रूप से।
सितंबर 2018 में एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से था। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले के लिए खुद को आराम देने का फैसला किया और टीम से बाहर हो गए।
ऐसे में टीम इंडिया की कमान एक बार फिर एमएस धोनी को सौंपी गई, और इसी तरह उन्हें अपने 200वें वनडे मैच में कप्तानी करने का ऐतिहासिक अवसर मिला।
धोनी का कप्तानी रिकॉर्ड
-
कुल कप्तानी: 332 अंतरराष्ट्रीय मैच
-
टेस्ट: 60 मैच (27 जीत, 18 हार)
-
वनडे: 200 मैच (110 जीत, 74 हार)
-
टी20: 72 मैच (42 जीत, 28 हार)
-
एक कप्तान, तीन वर्ल्ड कप
एमएस धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को तीनों ICC ट्रॉफी दिलाई:
-
टी20 वर्ल्ड कप (2007)
-
वनडे वर्ल्ड कप (2011)
-
चैंपियंस ट्रॉफी (2013)
धोनी का करियर
-
टेस्ट: 90 मैच – 4876 रन
-
वनडे: 350 मैच – 10773 रन
-
टी20: 98 मैच – 1617 रन
15 अगस्त 2020 को धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे हैं।
उनकी कप्तानी में CSK ने पांच बार खिताब जीता है। IPL 2025 में भी उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम की कमान संभाली थी।
Also Read: DPL Auction 2025: कोहली के भतीजे की हुई एंट्री, ईशांत शर्मा की कीमत ने सबको चौंकाया

