Air India Flight Crash: जन्मदिन का सरप्राइज़ बना आखिरी मुलाकात, विमान हादसे में CBI अफसर की बेटी दीपांशी की मौत

Air India Flight Crash: अहमदाबाद विमान हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। उन्हीं में से एक थीं दीपांशी भदौरिया, जो लंदन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं और एक महीने पहले अपने पिता को जन्मदिन पर सरप्राइज़ देने भारत लौटी थीं। गुरुवार को वह लंदन वापस लौट रही थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई और इस भयावह हादसे में दीपांशी की मौत हो गई।

दीपांशी गांधीनगर की सरगासन स्थित स्वागत फ्लेमिंगो सोसायटी में रहती थीं। उनके पिता एक वरिष्ठ CBI अधिकारी (DSP) हैं। बेटी को अचानक सामने देखकर जो घर एक महीने पहले मुस्कान से भर गया था, अब वही घर सन्नाटे और मातम में डूबा है।

चंद मिनटों में उजड़ गया पूरा जहान

गुरुवार दोपहर 1:38 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी। विमान में 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे। उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही विमान एक इमारत से टकरा गया और उसमें आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि 241 लोगों की मौत हो गई। केवल एक यात्री ही जीवित बच सका। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कई जानी-मानी हस्तियों और विदेशों के नागरिकों की भी मौत हुई। मृतकों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल हैं।

Also Read: Ahmedabad Plane Crash: घायलों से मिलने के बाद पीएम मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.