बिस्कुट बनाम चॉकलेट, कौन है सेहत का असली दुश्मन?

Sandesh Wahak Digital Desk: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी खानपान की आदतें पूरी तरह बदल चुकी हैं। पहले के समय में लोग घर का बना हुआ खाना ज्यादा पसंद करते थे, लेकिन अब बाजार के पैक्ड फूड्स, चॉकलेट (Chocolates) और बिस्कुट जैसी चीजें रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बन चुकी हैं। स्वाद भले ही अच्छा लगे, लेकिन इनका असर शरीर पर धीरे-धीरे ज़हर की तरह पड़ता है।

चॉकलेट कितनी खतरनाक?

दरसल चॉकलेट पूरी तरह से खराब नहीं है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की चॉकलेट खाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले *फ्लैवोनॉल्स* नामक एंटीऑक्सिडेंट्स हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं। सीमित मात्रा में हाई कोको वाली डार्क चॉकलेट खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

लेकिन मिल्क चॉकलेट या व्हाइट चॉकलेट की बात करें, तो इनमें कोको बहुत कम और चीनी व फैट्स की मात्रा अधिक होती है। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा शुगर और फैट वाली चॉकलेट का अधिक सेवन मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज़ और दांतों की समस्याएं बढ़ा सकता है।

बिस्कुट सेहत के लिए कितना नुकसानदेह?

वहीं बिस्कुट लगभग हर घर में पसंद किया जाने वाला स्नैक है, लेकिन इसकी हकीकत उतनी मीठी नहीं जितनी इसका स्वाद। एक रिपोर्ट बताती है कि बाजार में बिकने वाले ज्यादातर बिस्कुट रिफाइन्ड आटे, हाइड्रोजेनेटेड ऑयल और ज्यादा चीनी से बने होते हैं। इनमें पोषक तत्व बहुत कम और कैलोरी बहुत अधिक होती है।

दरअसल बिस्कुट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ऊंचा होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ती है और जल्द भूख लगने लगती है। ऐसे स्नैक्स बार-बार खाने से वजन बढ़ने के साथ-साथ इंसुलिन रेजिस्टेंस और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

कौन ज्यादा खतरनाक?

वहीं अगर तुलना की जाए तो बिस्कुट चॉकलेट से ज्यादा नुकसानदायक साबित होते हैं। वजह साफ है- बिस्कुट में ट्रांस फैट, रिफाइन्ड आटा और प्रिज़र्वेटिव्स की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर के लिए हानिकारक हैं। वहीं, अगर आप डार्क चॉकलेट सीमित मात्रा में और बिना अतिरिक्त शुगर के खाते हैं, तो वह आपके हार्ट और ब्रेन हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

 

Also Read: जानें कब कराना चाहिए CRP टेस्ट, शरीर के इंफेक्शन और सूजन का है भरोसेमंद संकेतक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.