डिंपल यादव पर टिप्पणी, अखिलेश की चुप्पी पर भाजपा ने पोस्टर के जरिए बोला हमला

Lucknow News: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव की चुप्पी पर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर संसद से लेकर सड़क तक अखिलेश को घेर रही है। मंगलवार को लखनऊ में भाजपा के विधान परिषद सदस्य (MLC) सुभाष यदुवंश ने अटल चौक पर एक बड़ी होर्डिंग लगवाई है।

इस होर्डिंग में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है: धिक्कार है अखिलेशजी। पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाले प्रदेश के बहन बेटियों की सुरक्षा क्या करेंगे? यह पोस्टर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में लगाया गया है। भाजपा एमएलसी सुभाष यदुवंश (जो भाजपा, उ.प्र. के प्रदेश महामंत्री भी हैं) ने अखिलेश की चुप्पी को ‘धिक्कार योग्य’ बताते हुए उनके नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी

इस पूरे विवाद के बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा, जो कपड़े हम संसद में पहनते हैं, वही ड्रेस पहनकर वहां भी जाएंगे। अखिलेश ने यह बयान मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर दिया। अखिलेश के इस बयान को मौलाना की टिप्पणी का सीधा जवाब माना जा रहा है, जिसमें मौलाना ने डिंपल यादव के संसद में साड़ी न पहनने पर आपत्ति जताई थी।

Also Read: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, गृह मंत्री ने बताया, पहलगाम के हत्यारे तीनों आतंकी ऑपरेशन महादेव में ढेर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.