जम्मू की नगरोटा सीट पर भाजपा की देवयानी राणा ने मारी बाजी, 24 हजार से ज्यादा वोटों से जीत

Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट के उपचुनाव का नतीजा आ गया है और भारतीय जनता पार्टी की देवयानी राणा ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी को 24,647 वोटों के भारी अंतर से हराया है। इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन असली मुकाबला भाजपा और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के बीच था।

पहले नंबर पर: भाजपा की देवयानी राणा ने 42,350 वोट हासिल किए।

दूसरे नंबर पर: पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह 17,703 वोटों के साथ रहे।

तीसरे नंबर पर: नेशनल कॉन्फ्रेंस की शमीम बेगम 10,872 वोटों के साथ रहीं।

यह जीत देवयानी राणा के लिए विशेष रूप से भावनात्मक है, क्योंकि वे इसी सीट से पूर्व विधायक और अपने पिता देवेंद्र सिंह राणा की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। जीत के बाद देवयानी राणा ने कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि नगरोटा के लोगों ने जिस तरह राणा साहब (उनके पिता) को आशीर्वाद दिया, उसी तरह आज मुझे भी आशीर्वाद दिया। मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी। उन्होंने अपनी पार्टी पर भरोसा जताते हुए कहा, भाजपा जब चुनाव लड़ती है, तो जीतने के लिए लड़ती है। आप यहां नगरोटा के साथ-साथ बिहार में भी नतीजे देख सकते हैं।

देश की अन्य सीटों के क्या रहे नतीजे

देश की 7 अन्य विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए थे। इनमें से मिजोरम की डम्पा सीट का नतीजा भी सामने आ चुका है, जहाँ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीदवार डॉ. आर. लालथांगलियाना ने सिर्फ 562 वोटों के बेहद कम अंतर से जीत हासिल की है। बाकी सीटों के नतीजों पर भी सबकी नजर टिकी हुई है।

Also Read: NDA की जीत पर बोले अखिलेश यादव, SIR के खेल का भंडाफोड़ हो चुका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.