‘भाजपा माफियाओं की सरकार, इतिहास की सबसे भ्रष्ट’, अखिलेश यादव का तीखा हमला

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज जनता महंगाई की आग में जल रही है और सरकार केवल षडयंत्र रचने में व्यस्त है।

महंगाई और ‘सपा विरोधी’ गाने पर नाराजगी

अखिलेश यादव ने एलपीजी गैस के बढ़ते दामों का जिक्र करते हुए कहा कि आज ही सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सपा की छवि खराब करने के लिए गाने लॉन्च करवा रही है।

'भाजपा माफियाओं की सरकार, इतिहास की सबसे भ्रष्ट', अखिलेश यादव का तीखा हमला

अखिलेश ने कहा कि पार्टी इस गाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। उन्होंने अपने कार्यकाल के कार्यों (एक्सप्रेस-वे, रिवरफ्रंट, लैपटॉप वितरण, 108 एम्बुलेंस) को गिनाते हुए कहा कि हमारा विजन विकास था, जबकि भाजपा का विजन केवल बदनाम करना है।

चुनाव आयोग और बिजली संकट पर सवाल

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को सीधे तौर पर ‘झूठा’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधानसभा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वोट कटवाने की साजिश रची थी। उन्होंने सुल्तानपुर और सरोजनी नगर के उदाहरण देते हुए पूछा कि इतनी बड़ी संख्या में ‘फॉर्म-7’ कहां से आए और क्या आयोग ने इसकी जांच की? उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार ने प्रदेश में रिकॉर्ड थर्मल पावर प्लांट लगाए, जबकि भाजपा ने 9 साल में एक भी नया प्लांट नहीं लगाया।

'भाजपा माफियाओं की सरकार, इतिहास की सबसे भ्रष्ट', अखिलेश यादव का तीखा हमला

विदेश नीति और शंकराचार्य का अपमान

अखिलेश यादव ने सनातन धर्म और शंकराचार्य के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूजनीय शंकराचार्य जी का अपमान कर सनातन धर्म को बदनाम किया है। विदेश नीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की नीति कोई दूसरा देश तय नहीं कर सकता और सरकार को रूस से सस्ता तेल आयात करना जारी रखना चाहिए।

'भाजपा माफियाओं की सरकार, इतिहास की सबसे भ्रष्ट', अखिलेश यादव का तीखा हमला

शिवपाल यादव का तंज: ‘70% बजट ये लोग खुद डकार रहे हैं’

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी मोर्चा संभालते हुए कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के बजट का 70 फीसदी हिस्सा भाजपा के लोग खुद ले रहे हैं, बाकी इंजीनियर और ठेकेदार बांट लेते हैं। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी ‘लुटेरी सरकार’ बताया।

Also Read: Lucknow News: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला पति गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.