कांवड़ यात्रा को भाजपा ने बनाया प्रोपेगेंडा टूल: अजय राय

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में सोमवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए तीखे सवाल खड़े किए। लखनऊ में एक परिवार की आत्महत्या से लेकर कांवड़ यात्रा, कथावाचक विवाद और बिहार चुनाव तक हर मुद्दे पर उन्होंने अपनी स्पष्ट राय रखी।

कांवड़ यात्रा पर जमकर बरसे

मीट की दुकानें बंद करना नई बात नहीं, लेकिन भाजपा कर रही प्रोपेगेंडा। पहले लोग स्वेच्छा से बंद करते थे, अब सरकारी दबाव बनाया जा रहा। धार्मिक भावनाओं को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा। लखनऊ आत्महत्या मामले पर दुख जताते हुए कहा, आम लोगों का न काम चल रहा, न व्यापार। मानसिक और आर्थिक दबाव में लोग आत्महत्या को मजबूर हैं। सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने की जगह गुमराह कर रही है।

कथावाचक विवाद पर संतुलित रुख अपने हुए कहा कि सभी कथावाचक एक जैसे नहीं होते। कुछ अपवादों के आधार पर पूरे समाज पर उंगली उठाना गलत है। अधिकांश विद्वान ऐसे हैं जो निस्वार्थ भाव से कथा कराते हैं।

Also Read: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर साधा निशाना, लखनऊ में बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.