Etawah News: PDA से घबरा गई है BJP, शिवपाल यादव बोले- मतदाता सूची का पुनरीक्षण नहीं होने देंगे

Etawah News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता पीडीए (Pichda, Dalit, Alpsankhyak – पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) से घबरा गए हैं, इसीलिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

इटावा में मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) नहीं होने देगी और इसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य की जनता और किसानों के हित के पूरी तरह से खिलाफ है।

शिवपाल यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि जब इतने बड़े नेता यह बात कह रहे हैं, तो चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए।

मुरादाबाद में सपा कार्यालय को अवैध बताए जाने पर उन्होंने साफ कहा कि कार्यालय कहीं से भी अवैध नहीं है। उन्होंने बताया कि जमीन को पार्टी के फंड से खरीदा गया था और उस पर पार्टी कार्यालय का निर्माण भी सपा फंड से ही हुआ है।

ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं लड़ेगी सपा

शिवपाल यादव ने आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन बाकी सभी चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी से परेशान हो चुकी है और 2027 में बदलाव चाहती है। इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जनता से मिलने और उन्हें जागरूक करने के लिए कहा गया है।

Also Read: SSC-CGL परीक्षा में धांधली: UP STF ने 11 लोग गिरफ्तार, 14 लाख से ज्यादा कैश बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.