बीजेपी विधायक हिरण चटर्जी की दूसरी शादी, पहली पत्नी पहुंची पुलिस स्टेशन

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल की सियासत और फिल्म इंडस्ट्री (टॉलीवुड) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीजेपी विधायक हिरण चटर्जी और 21 साल की मॉडल रितिका गिरी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वाराणसी के गंगा घाट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई इस शादी ने खुशियों के बजाय विवादों को जन्म दे दिया है।

विवाद की असली वजह हिरण चटर्जी की पहली पत्नी अनिंदिता चटर्जी का बयान है। अनिंदिता ने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि हिरण और उनके बीच अभी तक कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है। उनके मुताबिक, वे अभी भी कानूनी तौर पर पति-पत्नी हैं और उनकी एक 19 साल की बेटी भी है। बिना तलाक लिए दूसरी शादी करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है, जिसके चलते यह मामला पेचीदा हो गया है।

Hiran Chatterjee

कानूनी पचड़े में फंसे विधायक

मामला तब और गंभीर हो गया जब बुधवार रात अनिंदिता चटर्जी कोलकाता के आनंदपुर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और हिरण के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि क्या दूसरी शादी से पहले कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गई थीं या नहीं।

बेटी का भावुक संदेश

इस पूरे विवाद के बीच हिरण की 19 साल की बेटी नियासा ने अपनी मां के समर्थन में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी मां को अपना असली हीरो बताते हुए लिखा कि उनकी मां ने ही अकेले माता और पिता दोनों की जिम्मेदारी निभाई है।

Also Read: Lucknow News: शायर सैफ़ बाबर दुबई में मनाए जाने वाले इंडियन रिपब्लिक डे के मुशायरे में करेंगे शिरकत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.