भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Sandesh Wahak Digital Desk: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार की सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ सांसद रविशंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास पर अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 8:00 बजे की है, जब घर के एक बेडरूम से धुआं और लपटें उठती देखी गईं।

आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की तीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे इसे घर के बाकी हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारी शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रहे हैं।

Also Read: Deoria News: नशे में धुत जेसीबी चालक ने मचाई तबाही, कई गाड़ियां तोड़ीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.