राहुल गांधी का बड़ा आरोप, गरीबों का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा

Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी वोटर अधिकार यात्रा के तहत सीतामढ़ी पहुँचे। यहाँ एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधा और भाजपा पर ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वोट देने का अधिकार खत्म हो गया तो गरीबों के पास कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने दावा किया, पहले वोट काटा जा रहा है, उसके बाद राशन कार्ड खत्म किया जाएगा और फिर आपकी ज़मीन छीन ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में भी इसी तरह से वोट चोरी करके सत्ता में आई है। उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया’ गठबंधन को अधिक सीटें मिलीं, लेकिन चार महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन कहीं नहीं दिखा, क्योंकि यहाँ लाखों नाम जोड़कर वोट चोरी की गई।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में यह यात्रा इसलिए शुरू की गई है, ताकि चुनाव आयोग को पता चले कि बिहार की जनता होशियार है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की मतदाता सूची से जो 65 लाख नाम काटे गए हैं, उनमें सिर्फ गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक लोग शामिल हैं, एक भी अमीर का नाम नहीं है।

Also Read: Lucknow News: लखनऊ में डायरिया से दूसरी मौत, नगर निगम की टीम पहुंची तो घर पर लगा मिला ताला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.