मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, चंद्रभानु पासवान 65 हजार वोटों से विजयी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अजीत प्रसाद को 65 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

शनिवार को हुई मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को विजयी घोषित किया गया। इसके बाद वह जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए मतगणना स्थल पहुंचे। इस बड़ी जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी की इस शानदार जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आज देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है। मिल्कीपुर की यह ऐतिहासिक जीत दर्शाती है कि जनता बीजेपी के साथ है। समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी पराजित हुई है। यह सिर्फ एक शुरुआत है, 2027 में समाजवादी पार्टी पूरी तरह समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।”

मतदान के दिन और उसके बाद भी समाजवादी पार्टी ने लगातार चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए थे। हालांकि, मिल्कीपुर की जनता ने रिकॉर्ड मतदान करते हुए बीजेपी के पक्ष में जोरदार जनादेश दिया।

Also Read: 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी तय, AAP का टॉप ऑर्डर ढेर

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.