बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला पदभार, अमित शाह और जेपी नड्डा ने किया स्वागत
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय (बीजेपी हेडक्वार्टर) पहुंच गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
शीर्ष नेताओं ने किया अभिनंदन
बीजेपी मुख्यालय में नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। नितिन नबीन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी के सांसद, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय के बाहर और अंदर मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया।
बीजेपी मुख्यालय पहुंचने के साथ ही नितिन नबीन ने आज औपचारिक रूप से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली है।
Also Read: आजम खान के परिवार में मौत से छाया मातम, बेटे समेत जेल से आएंगे बाहर?

