भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: राजस्थान के भिवाड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक केमिकल फैक्ट्री (Bhiwadi Chemical Factory) में तेज धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई, लेकिन तब तक हालात बेहद गंभीर हो चुके थे। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर मौजूद सात लोग इसकी चपेट में आ गए और जिंदा जल गए।

खुशखेड़ा में बंद फैक्ट्री से शुरू हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में G-1, 118 का इलाका कई महीनों से बंद पड़ा था और आग इसी जगह लगी। फैक्ट्री (Bhiwadi Chemical Factory) के अंदर बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक मौजूद था, जिससे आग को फैलने में और तेजी मिल गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में एक के बाद एक तीन से चार तेज धमाके हुए, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

केमिकल्स और गैस सिलेंडर से बढ़ी तबाही

मौके पर मौजूद केमिकल्स के कारण आग बहुत तेजी से फैलती चली गई। आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर फटने से ये तेज धमाके हुए, जिसके बाद आग ने फैक्ट्री (Bhiwadi Chemical Factory)  में मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने और लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकालना संभव नहीं हो सका और सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बचाव कार्य में देरी से बढ़ा नुकसान

दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी रहीं, लेकिन आग की तीव्रता और केमिकल्स की मौजूदगी के कारण हालात काबू में आने में समय लगा। इस दौरान फैक्ट्री (Bhiwadi Chemical Factory) परिसर पूरी तरह आग की चपेट में आ गया और अंदर मौजूद लोगों को बचाना मुश्किल हो गया।

 

Also Read: महोबा में भ्रष्टाचार की ‘टंकी’ ध्वस्त: अखिलेश यादव बोले- यह जल मिशन नहीं, कमीशन मिशन है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.