बरेली में ड्यूटी के दौरान BLO सर्वेश गंगवार की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली के भोजीपुरा ब्लॉक में बुधवार को ड्यूटी के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सर्वेश गंगवार (45) की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। प्रारंभिक रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे प्रशासन और सहकर्मियों में मातम छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार भोजीपुरा ब्लॉक का परधौली क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सर्वेश गंगवार को अचानक हार्ट अटैक आया। साथ मौजूद टीम उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) विनीता सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। उन्होंने हार्ट अटैक को मौत का प्राथमिक कारण बताया।

परिजनों ने लगाया ‘मानसिक दबाव’ का आरोप

जबकि मृतक के भाई योगेश कुमार ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वेश कई दिनों से लगातार अत्यधिक कार्यभार और मानसिक दबाव में थे। स्वास्थ्य खराब होने की शिकायतें कई बार विभाग को बताई गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार काम के बोझ और मानसिक तनाव ने ही उनकी जान ले ली।

सहकर्मियों ने सर्वेश गंगवार को शांत स्वभाव और कर्मठ कर्मचारी बताते हुए, परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और विभाग से मृतक के परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है।

Also Read: पांच राज्यों में SIR के खिलाफ याचिकाएं, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, बंगाल में 23 BLO की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.