बहराइच में दिनदहाड़े खूनी खेल: बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को कुल्हाड़ी से काटा

Sandesh Wahak Digital Desk: बहराइच जिले की नानपारा कोतवाली क्षेत्र के फूलवरिया गांव में दबंगों ने दिन दहाड़े एक शख्स को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात फूलवरिया गांव स्थित गुलशन ढाबा के पास हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शहबूल अली के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार को उस समय हुई, जब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने शहबूल अली पर हमला कर दिया।

गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने शहबूल अली की गर्दन पर कुल्हाड़ी से निर्मम वार किया और मौके से तुरंत फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में नानपारा पुलिस के प्रति भय और आक्रोश देखा जा रहा है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस इस नृशंस हत्या को अंजाम देने वाले अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

Also Read: Bijnor News: फर्जी जज बनकर बैंक को चूना लगाने पहुंची महिला गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.