BMC चुनाव परिणाम: मुंबई में पहली आधिकारिक जीत कांग्रेस के नाम, पर रुझानों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन का दबदबा
Sandesh Wahak Digital Desk: देश के सबसे अमीर नगर निगम, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के नतीजों की घड़ी आ गई है। शुक्रवार सुबह जैसे ही वोटों की गिनती शुरू हुई, चुनावी सरगर्मी सातवें आसमान पर पहुंच गई। शुरुआती रुझानों और नतीजों ने साफ कर दिया है कि इस बार मुकाबला बेहद कड़ा है। जहाँ एक तरफ भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट) गठबंधन बढ़त बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस ने जीत का खाता खोलकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
कांग्रेस की आशा काले ने गाड़ा झंडा
मुंबई नगर निगम चुनाव में पहली आधिकारिक जीत कांग्रेस के खाते में गई है। वार्ड नंबर 183 (धारावी) से कांग्रेस उम्मीदवार आशा दीपक काले ने शानदार जीत दर्ज की। जीत की खबर मिलते ही धारावी की सड़कों पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। अपनी जीत पर आशा काले ने कहा, यह जीत सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक ज्योति गायकवाड़ के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।
#WATCH | Congress's Asha Deepak Kale says, "The support of our MP Varsha Gaikwad and MLA Jyoti Gaikwad is the reason behind this victory. With their blessings, we have won this seat. This is the victory of our party workers…" https://t.co/x7hwKYwBrh pic.twitter.com/AYNUX5ell1
— ANI (@ANI) January 16, 2026
रुझानों में किसका पलड़ा भारी
अभी तक के रुझानों पर नजर डालें तो बीएमसी की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) का गठबंधन आगे चल रहा है। शिवसेना (UBT) और मनसे का गठबंधन भी कई वार्डों में कड़ी टक्कर दे रहा है। 15 जनवरी को हुए मतदान में मुंबई में 52.94% वोटिंग दर्ज की गई थी, जो 2017 (55.53%) के मुकाबले थोड़ी कम रही।
Also Read: भाजपा ने शुरू की अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया, जानिए कब होगा मतदान और कब घोषणा

