Hardoi News: बोर्ड परीक्षा में घोटाले का खुलासा, टीचर समेत 19 लोग गिरफ्तार, साल्वर गैंग का भंडाफोड़

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2025 में नकल माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने थाना कछौना क्षेत्र में छापेमारी कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा प्रभारी, कक्ष निरीक्षक, अध्यापक और साल्वर शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:

राम मिलन सिंह (केंद्र व्यवस्थापक, जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज, दलेलनगर, हरदोई)

मनीष सिंह (परीक्षा प्रभारी/कक्ष निरीक्षक, जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज, दलेलनगर, हरदोई)

शारदा प्रसाद वर्मा (अध्यापक, जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज, दलेलनगर, हरदोई)

अंकिता शर्मा, रीती, अमरेन्द्र सिंह, अमृतपाल, अरविंद कुमार, शैलेन्द्र कुमार, मंसाराम शुक्ला, अदिति गुप्ता, सगुन गुप्ता, प्रियांशी पाल, सगुन सिंह, माही सिंह, सुकृति चौरसिया, आख्या सिंह, जान्हवी गुप्ता, पल्लवी पाल (सभी साल्वर)

बरामद सामग्री:

  • 30 हल की गई उत्तर पुस्तिकाएं, जिन पर केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक की मोहर और हस्ताक्षर थे।
  • 77 बिना लिखी हुई उत्तर पुस्तिकाएं।
  • 65 फर्जी प्रवेश पत्र।
  • 12 नकल पर्चियां।
  • 12 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और डीएल।
  • 25,000 रुपये नकद।

गिरफ्तारी का स्थान और समय:

  • जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक राम मिलन सिंह के मकान से।
  • दिनांक: 07 मार्च 2025, समय: प्रातः 10:45 बजे।
  • जगन्नाथ सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक अनिल सिंह के कमालपुर, कछौना स्थित मकान से।
  • दिनांक: 07 मार्च 2025, समय: प्रातः 10:45 बजे।

एसटीएफ की कार्रवाई:

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार नकल विहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में अभिसूचना संकलन का कार्य किया जा रहा था। 07 मार्च 2025 को निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी और उनकी टीम ने स्थानीय थाना पुलिस व जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ मिलकर छापेमारी की।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज और जगन्नाथ सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज के व्यवस्थापक अपने मकानों में साल्वरों से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं हल करा रहे थे। छापेमारी के दौरान परीक्षा प्रभारी और अध्यापक की मौजूदगी में साल्वर उत्तर पुस्तिकाएं लिखते पाए गए, जिसके बाद उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि अनिल सिंह (जगन्नाथ सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक) और राम मिलन सिंह (जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज के प्रबंधक) परीक्षा पास कराने के लिए ठेके लेते थे।

  • परीक्षा में पास कराने के लिए 25,000 से 50,000 रुपये तक वसूले जाते थे।
  • साल्वरों को प्रति उत्तर पुस्तिका 1000 रुपये दिए जाते थे।
  • परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर उत्तर पुस्तिकाएं लिखी जाती थीं।
  • व्हाट्सएप के जरिए प्रश्न पत्र पहले ही साल्वरों तक पहुंचा दिए जाते थे।

एफआईआर दर्ज:

थाना कछौना, जनपद हरदोई में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं:

मु.अ.सं. 75/2025: धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व 8, 11, 13(5) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024।

मु.अ.सं. 76/2025: धारा 8, 11, 13(5) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने परीक्षा में नकल को लेकर कठोर कदम उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई है और इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Also Read: Bareilly News: बरेली पुलिस ने सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, 22 गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.