Rajasthan: खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 की मौत, कई गंभीर

Sandesh Wahak Digital Desk: राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब सालासर बालाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन को पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी।

यह घटना बांदीकुई थाना क्षेत्र में रात करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच हुई। पिकअप वैन में 20 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के एटा जिले के असरौला के रहने वाले थे। ये सभी खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

हादसे में जान गंवाने वालों में सात बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो को दौसा अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।

दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कंटेनर ने पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मारी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

 

Also Read: Balrampur News: पुलिस चौकी से 20 मीटर दूर मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म, CCTV फुटेज से मचा बवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.