चलती ट्रेन के बाथरूम में मिला 7 साल की बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जाँच
Sandesh Wahak Digital Desk: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर शुक्रवार (22 अगस्त) को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) के AC कोच B2 के बाथरूम के कूड़ेदान में 7-8 साल की एक बच्ची का शव मिला है।
यह घटना तब सामने आई, जब 23 अगस्त 2025 को रात 1:05 बजे कुशीनगर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंची। ट्रेन यहीं से काशी एक्सप्रेस (15017) बनकर आगे जाती है। सफाई के दौरान, सफाई प्रभारी की नजर बाथरूम के कूड़ेदान पर पड़ी, जहाँ उन्हें मासूम बच्ची का शव दिखाई दिया।
इस बारे में तुरंत रात 1:50 बजे स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी गई। खबर मिलते ही रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे और तुरंत जाँच शुरू कर दी। अधिकारियों ने कहा है कि हर पहलू से मामले की जाँच की जा रही है और जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।
Also Read: HDFC बैंक का बड़ा ऑफर! 1 शेयर खरीदो, 1 शेयर फ्री – जानें आगे कितनी होगी कीमत

