दिल्ली के कई स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को एक बार फिर दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिससे हड़कंप मच गया।

धमकी मिलने वाले स्कूलों में नजफगढ़ का कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, कुतुब मीनार का सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और द्वारका का डीपीएस स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। सभी स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया और परिसर में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि, अभी तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

यह पहला मौका नहीं है जब ऐसी धमकियां मिली हैं। पिछले कुछ महीनों में भी दिल्ली के कई स्कूलों, अस्पतालों और यहां तक कि दिल्ली हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इनमें से ज्यादातर धमकियां बाद में अफवाह साबित हुईं।

Also Read: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.