Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 300 करोड़ से अधिक का कलेक्शन
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ इन दिनों सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जा किए बैठी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार कमाई कर रही है। रिलीज के 7 दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म का कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर ही बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि ‘Border 2’ ने सिर्फ 7 दिन में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और साल 2026 की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन गई है।
सातवें दिन की कमाई और ऑक्यूपेंसी
एक रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘Border 2’ ने सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म का अब तक का सबसे कम दैनिक कलेक्शन है, लेकिन इसके बावजूद भारत में फिल्म ने अब तक कुल 224.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं सातवें दिन हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 14.52% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.67%, दोपहर के शो में 14.23%, शाम के शो में 17.05% और रात के शो में 20.11% रही।

वर्ल्डवाइड कमाई का रिकॉर्ड
सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ ने भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी अपने कमाई के झंडे गाड़े हैं। Sacnilk.com के अनुसार भारत में 224.25 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘Border 2’ का सात दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 308.5 करोड़ तक पहुंच गया है। इसी के साथ यह फिल्म साल 2026 की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन गई है।
Border 2 ने तोडा दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड
दरअसल बॉर्डर 2 साल 2026 की पहली 300 करोड़ी फिल्म बनने के साथ ही इस साल रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इनमें पहली फिल्म प्रभास की ‘The Raja Saab’ है और दूसरी फिल्म चिरंजीवी की ‘Mana ShankaraVaraprasad Garu’ है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘The Raja Saab’ ने 207.15 करोड़ और ‘Mana ShankaraVaraprasad Garu’ ने 280 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘Border 2’ ने इन दोनों फिल्मों की कमाई को पार करते हुए साल 2026 में अपना दबदबा कायम कर लिया है।
Also Read: रानी मुखर्जी का एक्शन अवतार, चर्चा का विषय बनी Mardani 3

