मैच से पहले मैदान पर हेड कोच को आया हार्ट अटैक, CPR के बाद भी नहीं बची जान

Sandesh Wahak Digital Desk: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2025-26 के दौरान शनिवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है।

दरअसल, राजशाही और ढाका कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले ढाका कैपिटल्स के सहायक कोच महबूब अली जकी को मैदान पर ही दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

घटना सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की है, जहां मैच से पहले ढाका कैपिटल्स की टीम अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रही थी।

रिपोर्ट के अनुसार, महबूब अली जकी ने प्री-मैच ड्रिल में हिस्सा लिया और टीम की तैयारियों पर भी चर्चा की थी। इसी दौरान वह अचानक मैदान पर बेहोश होकर गिर पड़े।

Bangladesh Premier League

मैदान पर मौजूद सपोर्टिंग स्टाफ ने तुरंत उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी और CPR भी दिया गया। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ढाका कैपिटल्स ने जताया शोक

ढाका कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,

“हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि ढाका कैपिटल्स परिवार के असिस्टेंट कोच महबूब अली जकी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

यह हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं।”

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दी श्रद्धांजलि

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी महबूब अली जकी के निधन पर शोक व्यक्त किया। बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि 59 वर्षीय महबूब अली जकी का निधन 27 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे सिलहट में हुआ।

BCB ने कहा कि तेज गेंदबाजी और बांग्लादेश क्रिकेट के विकास में उनके योगदान को हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। इस दुखद घटना से न सिर्फ ढाका कैपिटल्स, बल्कि पूरा बांग्लादेशी क्रिकेट जगत शोक में डूब गया है।

Also Read: पूर्व CSK स्टार बल्लेबाज ने रचा इतिहास, लगातार 5 शतकों के साथ की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.