Lucknow News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अत्याधुनिक सुविधाओं वाले ब्लड बैंक का किया भूमि पूजन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (Indian Red Cross Society), उत्तर प्रदेश राज्य शाखा ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सोसाइटी द्वारा प्रदेश में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ब्लड बैंक का निर्माण किया जा रहा है, जिसका भूमि पूजन रविवार को किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश के सभापति ब्रजेश पाठक ने अपने कर कमलों द्वारा इस ब्लड बैंक का भूमि पूजन किया।

सभी सेवाएं निःशुल्क मिलेंगी

भूमि पूजन के अवसर पर, माननीय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि इस ब्लड बैंक का उद्देश्य जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुँचाना है। उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा, रेड क्रॉस द्वारा यहाँ बनाए जा रहे इस ब्लड बैंक में सभी अत्याधुनिक सुविधाएँ और निःशुल्क सेवाएँ जनमानस को प्रदान की जाएँगी। इससे किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को समय से रक्त मिल सके और मरीज की जान को बचाया जा सके।

Brajesh Pathak Blood Bank

ब्लड बैंक जल्द ही होगा तैयार

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश के उप सभापति अमरनाथ मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि यह ब्लड बैंक जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा और जनमानस को अपनी सेवाएँ देना शुरू कर देगा। कार्यक्रम के समापन पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश के महासचिव रामानन्द कटियार ने इस भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

Also Read: दुमका में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत, सामूहिक हत्या या आत्महत्या की आशंका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.