ट्रंप की धमकी पर ब्राजील के राष्ट्रपति का पलटवार, बोले- हमारे अंदरूनी मामलों में दखल न दें
Sandesh Wahak Digital Desk: ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना की है। सिल्वा ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें ब्राजील के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए।
दरअसल, पिछले हफ्ते ट्रंप ने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर चल रहे मुकदमे को ‘राजनीतिक उत्पीड़न’ बताया था। इसके साथ ही उन्होंने ब्राजील को एक ‘खराब व्यापारिक साझेदार’ भी कहा था। ट्रंप ने ब्राजील के निर्यात पर 50% तक टैरिफ लगाने और बोल्सोनारो के मामले की देखरेख कर रहे ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के जज पर प्रतिबंध लगाने की भी धमकी दी थी।
सिल्वा ने दिया करारा जवाब
ट्रंप के बयानों पर लूला दा सिल्वा ने करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा, हमें यह जानना होगा कि लोगों की जरूरतें कैसे पूरी की जाएं। वह ब्राजील की देखभाल करना चाहते हैं? लोगों की रक्षा ही किसी भी देश की संप्रभुता का सार है।
सिल्वा ने ट्रंप को साफ संदेश देते हुए कहा, हम विनम्र हैं, लेकिन किसी के चिल्लाने से नहीं डरते। उन्होंने यह भी कहा कि जायर बोल्सोनारो का मामला ब्राजील का आंतरिक मामला है और ब्राजील का लोकतंत्र अपने हिसाब से इससे निपटेगा।
Also Read: Varanasi Crime News: पार्किंग को लेकर खूनी विवाद, शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

