Lucknow News: फाह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्तनपान सप्ताह का हुआ आगाज

Lucknow News: भारत सरकार के निर्देश पर फाह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में जानी-मानी लेखिका डॉ. तनुश्री बनर्जी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने नारी शक्ति और समाज में महिलाओं के योगदान पर अपने विचार रखे।

इस मौके पर अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा मैनी गुप्ता ने स्तनपान के महत्व पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि माँ के दूध से शिशुओं को क्या-क्या फायदे होते हैं और स्तनपान कराने से नवजात शिशु की माँ को क्या लाभ मिलता है।

अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. अहमद रजा खान ने अस्पताल के मौजूदा विभागों, सुविधाओं और भविष्य में शुरू होने वाली नई स्पेशलिटी के बारे में जानकारी दी।

Fah Hospital Lucknow

नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान, अस्पताल के कर्मचारियों ने कन्या भ्रूण हत्या और देश में कम हो रही महिला शिशु की संख्या जैसे गंभीर मुद्दों पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसका उद्देश्य समाज को जागरूक करना था।

इस कार्यक्रम में डॉ. नेहा मैनी गुप्ता (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. नाहिद अहमद (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. इंदुजा दीक्षित (डाइटिशियन) और डॉ. अब्दुल्लाह (पीडियाट्रिशियन) समेत कई प्रमुख डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे। अस्पताल के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन और मीडिया प्रभारी बीएल आनंद ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Also Read: iPhone 16 Raksha Bandhan Offer: रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ iPhone 16, जानें सभी ऑफर्स और फीचर्स

Get real time updates directly on you device, subscribe now.