Gonda: बृजभूषण शरण सिंह ने चंद्रशेखर आजाद की चुप्पी पर उठाएं सवाल, दलित बेटी के आरोप पर खामोश क्यों
Sandesh Wahak Digital Desk: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर चुप्पी पर कड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जब उनके खिलाफ आरोप लगे थे, तब चंद्रशेखर उन्हें घसीटकर बाहर निकालने की बात कर रहे थे। लेकिन अब, जब एक दलित बेटी ने चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तो वे खामोश क्यों हैं?
सरकार को चुप नहीं रहना चाहिए, FIR दर्ज होनी चाहिए
बृजभूषण ने कहा कि एक दलित लड़की की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए। अगर उसने कोई आरोप लगाया है तो उसकी जांच होनी चाहिए और FIR दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा, सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
गोंडा, उत्तर प्रदेश: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर एक दलित लड़की द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर कहा, "जनवरी 2023 में जब कुछ बच्चों ने मुझ पर आरोप लगाए थे, तो इन्हीं सांसद महोदय (चंद्रशेखर आज़ाद) ने कहा था कि अगर समाज अनुमति दे तो मैं… pic.twitter.com/z0s61tdqxc
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 15, 2025
मैंने कोर्ट का सामना किया
अपने पुराने मामले को याद करते हुए बृजभूषण बोले, जनवरी 2023 में जब मेरे खिलाफ कुछ बच्चों ने आरोप लगाए थे, तब चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा था कि अगर समाज इजाजत देगा तो वो मुझे खुद घसीटेंगे। मैंने तब भी कहा था कि अगर एक भी आरोप साबित हो जाए तो मैं जान दे दूंगा। आज भी केस चल रहा है, मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं।

अब क्यों चुप हैं चंद्रशेखर
उन्होंने आगे कहा, अब मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि दलित बेटी के सवालों का जवाब वह क्यों नहीं दे रहे? क्या अब वह मीडिया के सामने आकर बोलेंगे? क्या अब उनका साहस खत्म हो गया है? बीजेपी नेता ने दो टूक कहा कि अगर यह लड़की किसी और जाति या समुदाय से होती, तो अब तक सोशल मीडिया से लेकर संसद तक हंगामा मच चुका होता। लेकिन चूंकि यह एक दलित समाज से है, इसलिए चुप्पी है। यह सरासर अन्याय है। उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, ममता बनर्जी और किसान नेताओं पर भी निशाना साधा और पूछा, आज आप सब मौन क्यों हैं? क्या आपको यह बेटी दिखाई नहीं देती?
Also Read: फर्रुखाबाद में पुलिस वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, छह सिपाही घायल, लखनऊ आते वक्त हुआ हादसा

