राहुल गांधी पर बृजभूषण सिंह ने बोला हमला, बोले- बयानों से कांग्रेस को पहुंचा रहे नुकसान

गोंडा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे ऐसे बयान देते हैं जिन्हें पाकिस्तान में सराहा जाता है, और यह भारत की विदेश नीति और सेना के सम्मान के लिए सही नहीं है। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार ऐसे बयान देते हैं, जिनका स्वागत पाकिस्तान में होता है। क्या ये उनके लिए गर्व की बात है? क्या ये देश और सेना के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं है?

उन्होंने राहुल गांधी से आत्मचिंतन करने की सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के बयानों से देश की छवि को नुकसान होता है और पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश इसका फायदा उठाते हैं। बृजभूषण सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी की टिप्पणी न सिर्फ भारत की विदेश नीति बल्कि खुद कांग्रेस पार्टी के लिए भी नुकसानदायक है। उन्होंने कहा, अपनी ही नीतियों और सेना की आलोचना करना, और पाकिस्तान के पक्ष में दिखना, क्या यह कांग्रेस के लिए गर्व की बात हो सकती है?

दरअसल, बीते दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच अचानक सीजफायर लागू हो गया था, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद का घटनाक्रम माना जा रहा है। इस पर राहुल गांधी और विपक्ष ने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए थे। खासकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के उस बयान को लेकर राहुल गांधी ने आलोचना की, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से कुछ जानकारियां साझा करने की बात कही थी।

Also Read: लखनऊ में जल्द खुलेगा ‘फूड वैली’, चटोरी गली की तर्ज पर मिलेगा स्वाद का नया ठिकाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.