बाल-बाल बचे बृजभूषण शरण सिंह! भोजपुर के खेत में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और एनडीए नेता बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम और तकनीकी समस्या के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

यह घटना बिहार के भोजपुर जिले में संदेश विधानसभा क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव की है। बृजभूषण शरण सिंह यहां जेडीयू समर्थित एनडीए प्रत्याशी राधा चरण शाह उर्फ ‘सेठ’ के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुँचे थे।

सभा समाप्त करने के बाद वह हेलीकॉप्टर से दिनारा विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो रहे थे। तभी मौसम अचानक बिगड़ गया और हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आ गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से पास के एक खेत में उतार दिया। हेलीकॉप्टर में मौजूद बृजभूषण शरण सिंह समेत सभी लोग सुरक्षित हैं।

घटना के बाद

स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को सूचना दी गई, और हेलीकॉप्टर की जांच की जा रही है। हादसे के बाद, बृजभूषण शरण सिंह ने सड़क मार्ग से दिनारा जाने का फैसला किया और आरा से सड़क के रास्ते अपने चुनावी कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। इमरजेंसी लैंडिंग की घटना के बाद, बृजभूषण शरण सिंह ने सुबह पटना एयरपोर्ट पर एक मुस्लिम बच्ची के साथ फोटो खिंचवाने का किस्सा याद किया।

चुनावी टिप्पणी

सभा के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष, खासकर राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “यदि सूत बोल सकता है तो चन्नी क्या बोले।” उनके इस बयान पर समर्थकों ने तालियां बजाईं। पायलट की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.