Gonda News: राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर बृजभूषण सिंह का पलटवार, बोले- भाषा तालिबानी जैसी
Gonda News: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और सरकार पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर अब बीजेपी के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पलटवार किया है। बृजभूषण ने राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी भाषा किसी आतंकवादी या जिहादी जैसी हो गई है।
गोंडा स्थित अपने पैतृक निवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, कभी शैतान कहेंगे, कभी सर तन से जुदा करने की बात करेंगे और अब बम फोड़ने वाली भाषा… यह एकदम तालिबानी मानसिकता है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक जिम्मेदार नेता नहीं हैं और वह अपनी भाषा का इस्तेमाल सोच-समझकर नहीं करते हैं। सिंह ने आगे कहा कि लोकतंत्र में भाषा की एक मर्यादा होती है, जो राहुल गांधी के पास बिल्कुल नहीं है।
Also Read: मेरठ में गुर्जर समाज और पुलिस आमने-सामने, दादरी गांव में हुआ जमकर हंगामा

