Gonda News: आपसी विवाद में खूनी हुआ रिश्ता, सगे भाई की बांस की फंटी मारकर हत्या

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोण्डा ज़िले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है। ज़िले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा गाँव में आपसी विवाद ने ख़ूनी रूप ले लिया, जहाँ एक भाई ने गुस्से में आकर अपने सगे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ, लेकिन यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी भाई ने आग-बबूला होकर पास रखी बाँस की फंटी उठा ली।

आरोपी भाई ने फ़ंटे से अपने सगे भाई के सिर पर ज़ोरदार वार कर दिया। वार इतना घातक था कि घायल भाई की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई तुरंत घटनास्थल से फ़रार हो गया।

वारदात की सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस तुरंत कटरा गाँव पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाँव में इस वारदात से सनसनी फैल गई है। पुलिस फ़रार आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Also Read: 38 साल के मेसी ने फिर दिखाया जादू, हैट्रिक लगाकर जीता MLS 2025 का गोल्डन बूट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.