BSNL Pay: पेटीएम और गूगल पे को टक्कर देने आ रहा है बीएसएनएल का नया डिजिटल पेमेंट ऐप

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल जल्द ही डिजिटल पेमेंट की दुनिया में कदम रखने जा रही है। कंपनी “BSNL Pay” नाम से अपनी नई यूपीआई सेवा लॉन्च करने वाली है। खास बात यह है कि इसके लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं होगी, बल्कि यह सुविधा सीधे BSNL Selfcare App में ही उपलब्ध होगी।

यह सुविधा भीम यूपीआई सिस्टम पर आधारित होगी, जो सुरक्षित और तेज़ ट्रांजैक्शन के लिए पहले से ही भरोसेमंद माना जाता है। यानी यूज़र्स अब उसी ऐप से अपने मोबाइल का रिचार्ज, बिल पेमेंट और पैसों का लेन-देन कर सकेंगे, जिससे वे पहले से बीएसएनएल सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।

कैसे करेगा काम?

BSNL Pay से यूज़र्स मोबाइल रिचार्ज, बिजली-पानी का बिल भुगतान और यूपीआई मनी ट्रांसफर आसानी से कर पाएंगे। चूँकि यह बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप में ही मौजूद रहेगा, इसलिए गूगल पे और पेटीएम की तरह बार-बार ऐप बदलने या अतिरिक्त पासवर्ड याद रखने की झंझट नहीं होगी।

गूगल पे और पेटीएम को मिलेगी चुनौती

बीएसएनएल पे लगभग वही सारी सुविधाएँ देगा जो गूगल पे और पेटीएम प्रदान करते हैं। लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा बीएसएनएल ग्राहकों को मिलेगा—वे एक ही जगह से अपने मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट और यूपीआई ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में, जहाँ बीएसएनएल की पकड़ मजबूत है, यह सेवा और भी ज्यादा उपयोगी हो सकती है।

जल्द ही BSNL Pay डिजिटल पेमेंट की दौड़ में शामिल होकर भारतीय उपभोक्ताओं को एक और सुरक्षित, सरल और सरकारी भरोसे वाला विकल्प देने के लिए तैयार है।

Also Read: Lucknow News: एलडीए अफसर बन प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर किया फर्जीवाड़ा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.