Bulandshaher News: इंटर कॉलेज में अचानक बेहोश होने लगे छात्र-छात्राएं, फॉगिंग के बाद बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

Sandesh Wahak Digital Desk: जिला बुलंदशहर के एक इंटर कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक कई छात्र-छात्राएं अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिरने लगे। ये चौंकाने वाला मामला खानपुर थाना क्षेत्र के कनौना गांव स्थित एक इंटर कॉलेज का है, जहां स्कूल खुलते ही कुछ ही देर में दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों और स्कूल प्रशासन के मुताबिक, स्कूल में हाल ही में मच्छरों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग की गई थी। इसी के बाद यह घटना हुई।

बारिश के बाद की गई थी दवाई का छिड़काव

अस्पातल में भर्ती छात्र-छात्राएं

जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने बारिश के कारण गंदगी और मच्छरों की बढ़ती समस्या को देखते हुए शनिवार को स्कूल परिसर में फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया था। सोमवार को जब छात्र-छात्राएं स्कूल आए, तो कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और कई बच्चे एक के बाद एक बेहोश हो गए। स्थिति बिगड़ती देख स्कूल स्टाफ और गांव के लोग तुरंत हरकत में आए और बच्चों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार दिया और अब सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जांच में जुटा प्रशासन, दोषी पर होगी कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी इस घटना का जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव वालों का कहना है कि शनिवार को फॉगिंग जरूर हुई थी, लेकिन सोमवार का व्रत और तेज गर्मी भी बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वजह हो सकती है। फिलहाल राहत की बात यह है कि सभी बच्चों की हालत अब सामान्य है।

Also Read: Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच को लेकर गांगुली के बयान से मचा बवाल, सोशल…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.