Jhansi News: सराफा कारोबारी के बेटे की शर्मनाक हरकत, रिसेप्शनिस्ट को जबरन गले लगाया और किया Kiss
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नामचीन सराफा कारोबारी के बेटे की अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी ने एक बार-रेस्टोरेंट के रिसेप्शन पर मौजूद युवती को पहले फ्लाइंग Kiss दी, फिर उसे जबरन गले लगाया और उसके गाल पर दो बार Kiss भी किया।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी अमन अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है। यह घटना नबाबाद थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित एक बार रेस्टोरेंट की है। पूरी वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
36 सेकंड के वीडियो में अमन अग्रवाल दो युवतियों के साथ रेस्टोरेंट में आता है और रिसेप्शन पर तैनात युवती से बात करता है। शुरुआती बातचीत हल्के-फुल्के मूड में दिखती है। बातचीत के दौरान अमन पहले रिसेप्शनिस्ट को फ्लाइंग Kiss देता है। लिफ्ट की ओर जाते समय वह अचानक रुक जाता है और रिसेप्शनिस्ट के पास लौटता है।
यूपी –
जिला झांसी में करोड़पति सर्राफा कारोबारी के बेटे अमन अग्रवाल ने शराब के नशे में होटल की बार रिसेप्शनिस्ट का हाथ पकड़ा, बाहों में लेकर Kiss किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमन अग्रवाल गिरफ्तार है।
pic.twitter.com/lcNwwC8GRp— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 15, 2025
रिसेप्शनिस्ट के डरकर पीछे हटने के बावजूद, अमन उसके पास जाकर उसे जबरिया गले लगाता है और फिर उसके गालों पर एक नहीं, दो बार Kiss करता है। युवक के साथ आई युवतियाँ भी वहीं खड़ी होकर यह नज़ारा देखती हैं और हंसती हैं। रिसेप्शनिस्ट इस अचानक हुई हरकत से हैरान रह जाती है। बाद में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि अमन अग्रवाल नशे की हालत में आया था और उसने उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं।
Also Read: Gorakhpur News: वाटर वेज रेस्टोरेंट में लगी आग, दम घुटने से हाउसकीपिंग कर्मचारी की मौत

