सिद्धार्थनगर में धान की बंपर पैदावार, जिलाधिकारी ने खुद देखा किसानों का हुनर

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में किसानों के सही प्रयास और बेहतर तकनीक से धान की फसल लहलहा रही है। इसी कड़ी में, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने तहसील नौगढ़ के विकास खंड उसका बाजार स्थित गाँव नगवा का दौरा किया। यहाँ उन्होंने एक किसान के खेत में धान की फसल की कटाई (क्रॉप कटिंग) का निरीक्षण किया और उत्पादन का आँकड़ा जाना।

यह खेत गाँव के किसान बासमती पत्नी मुरली का है। उनके खेत (गाटा क्रमांक-338) में लगभग 26 हेक्टेयर में बोए गए धान से 41 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का उत्कृष्ट उत्पादन हासिल हुआ है। यह पैदावार इस बात का सबूत है कि सही तरीके से खेती करने पर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

जिलाधिकारी का यह सीधा संवाद और निरीक्षण किसानों के लिए एक सराहनीय कदम है, जो कृषि के प्रति प्रशासन की सकारात्मक रुचि को दर्शाता है।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर मोहाना पुलिस और SSB को मिली बड़ी सफलता, लाखों की जेनरिक दवाइयाँ जब्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.