Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस-डीसीएम और कार की टक्कर, 3 की मौत

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव के पास हुई।

बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही एक स्लीपर बस और मूंगफली से भरी एक डीसीएम में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार भी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

तीन लोगों ने गंवाई जान

इस हादसे में बस के परिचालक, बस चालक और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस में सवार 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया। कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों का इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Also Read: बांग्लादेश में भूकंप के झटके, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस किए गए कंपन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.