यूपी से दिल्ली जा रही बस गंगा पुल पर लटकी, 16 यात्री बाल-बाल बचे
Sandesh Wahak Digital Desk: रामपुर डिपो की एक यूपी रोडवेज बस शुक्रवार को गंगा पुल पर अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग से टकरा कर लटक गई। बस में 16 यात्री सवार थे। हादसे के वक्त चीख-पुकार मच गई, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने अपनी तत्परता से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
यदि बस की रफ्तार थोड़ी अधिक होती, तो यह सीधे गंगा नदी में गिर सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि बस का चालक चोटिल हुआ है।
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को व्यवस्थित किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बस को सुरक्षित करने के प्रयास जारी हैं, जबकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Also Read: सरकार को बीच में रोकनी पड़ी वैष्णो देवी और मचैल माता यात्रा, जानें कब शुरू होंगे दर्शन!

