Canada Election: कनाडा में आज प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव, शाम तक आएंगे नतीजे

Canada Election: कनाडा में आज सोमवार, 28 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री पद के लिए आम चुनाव हो रहे हैं। मौजूदा प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Liberal Party) और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलिएवरे के बीच यह मुकाबला सीधा है। चुनाव के नतीजे स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे से 7:30 बजे के बीच आना शुरू होंगे, जबकि अधिकांश परिणाम रात 9:30 बजे तक जारी होने की संभावना है।

जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा और राजनीतिक उथल-पुथल

यह चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ बढ़ते असंतोष के कारण आयोजित किया गया है, जिसके चलते उन्हें अचानक इस्तीफा देना पड़ा था। यदि लिबरल पार्टी को जनादेश नहीं मिलता है, तो मार्क कार्नी कनाडा के इतिहास में सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन सकते हैं।

चुनावी मुद्दे और वादे

मार्क कार्नी ने संघीय घाटे को कम करने, निम्नतम वर्ग के लिए सीमांत कर की दर को कम करने और पहली बार घर खरीदने वालों के लिए वस्तु एवं सेवा कर को समाप्त करने का वादा किया है। वहीं, पियरे पोलिएवरे ने सबसे कम कर स्लैब में 15 प्रतिशत की कटौती करने, औद्योगिक कार्बन कर को समाप्त करने और पहली बार घर खरीदने वालों के लिए 1.3 मिलियन डॉलर तक के संघीय बिक्री कर को समाप्त करने का वादा किया है।

ट्रंप की नीतियों का असर

चुनाव अभियान के दौरान, दोनों नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर चर्चा की। मार्क कार्नी ने ट्रंप के टैरिफ और कनाडा को अपने में मिलाने की धमकियों को लेकर चिंता जताई, जबकि पियरे पोलिएवरे ने इन मुद्दों पर सख्त रुख अपनाया।

बता दे, कनाडा के भविष्य के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह न केवल आंतरिक नीतियों, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी प्रभाव डालेगा।

Also Read: पहलगाम हमले पर चीन ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, पाकिस्तान के साथ मिलाया सुर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.