‘वीजा कैंसिल करो, पाकिस्तानियों को वापस भेजो’, अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर दिए निर्देश
Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल (मंगलवार) को आतंकी हमले के बाद अब भारत एक्शन में है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान से जुड़े सभी वीजा रद्द करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। शाह ने अपने निर्देश में कहा कि वे अपने-अपने राज्यों से पाकिस्तानियों को जल्द से जल्द हटाएं। गृहमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया।
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हर देशवासी जवाबी कार्रवाई की मांग कर रहा है। लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। भारत सरकार भी लगातार एक्शन मोड में है। भारत सरकार के फैसलों ने दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है।
Also Read: UP State Medical Faculty: डिप्टी सीएम ने प्रमुख सचिव से मेडिकल फैकल्टी के सलाहकारों पर मांगी रिपोर्ट

