Lucknow News: मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुई राजधानी, विधानसभा में भी घुसा पानी, स्कूल बंद

Lucknow News: बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर लखनऊ की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। तेज बारिश के कारण शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया, यहां तक कि विधानसभा भवन में भी गंदा पानी घुस गया, जिससे जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई। कर्मचारी देर रात तक बाल्टी और पाइप से पानी बाहर निकालते रहे।

rain in lucknow

सड़कों पर भरा घुटनों तक पानी

रात करीब 10 बजे से पौने 11 बजे तक हुई बारिश ने सड़कों को तालाब में बदल दिया। विधान भवन के गेट नंबर सात के सामने तक पानी भर गया। नरही, हजरतगंज और गोमतीनगर में तो कई इलाकों में दो फीट से ज्यादा पानी भर गया, जिससे गाड़ियों का आवागमन ठप हो गया।

rain in lucknow

लोगों के घरों में घुसा पानी

शहर के शक्तिनगर, कुर्मांचलनगर और सर्वोदयनगर जैसी कॉलोनियों में तो बारिश का पानी लोगों के घरों के अंदर तक घुस गया। लोगों को पूरी रात मोटर, पाइप और बाल्टी से पानी निकालते हुए जागना पड़ा। अर्जुनगंज, अलीगंज और कृष्णानगर समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

rain in lucknow

बारिश के चलते स्कूल बंद

गुरुवार सुबह लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने बारिश और खराब मौसम को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने घोषणा की कि आज लखनऊ में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Also Read: ‘मेरे पति के हत्यारे अतीक को CM योगी ने मिट्टी में मिलाया’, विधानसभा में सपा MLA पूजा पाल ने की योगी की तारीफ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.