भारी बारिश के बीच नहर में गिरी कार, नवजात समेत 4 की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तराखंड में मानसून की पहली ही बारिश ने कहर बरपा दिया। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब तेज़ बारिश के बीच एक कार फिसलकर उफनती नहर में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार दिन का एक नवजात बच्चा भी शामिल है।

कार में कुल सात लोग सवार थे। हादसा उस वक्त हुआ जब चालक तेज बहाव और कम दृश्यता में वाहन का संतुलन खो बैठा। कार पलटते ही उसमें तेजी से पानी भरने लगा। दो महिलाएं, एक पुरुष और एक नवजात ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य को घायल अवस्था में बचाव दल ने नहर से बाहर निकाला। फिलहाल उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस और फायर ब्रिगेड

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कार को नहर की पुलिया के नीचे से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान में स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए।

Also Read: Lucknow : दोस्त की मौत से सदमे में दूसरे युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.