लखनऊ से नैनीताल जा रही कार हुई हादसे का शिकार, चार लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
Sandesh Wahak Digital Desk : लखनऊ से नैनीताल जा रहा एक कार अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे शवों को किसी तरह से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आपको बता दें कि ये हादसा सेहरामऊ इलाके के पीलीभीत-सीतापुर हाइवे पर हुआ।
नैनीताल घूमने जा रहे थे
लखनऊ के मोहल्ला खदरा निवासी अबदुल्ला अपने परिवार के साथ कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे। उनके साथ दो चचेरी बहनें, पत्नी सायमा, बेटी आबिया और रिश्तेदार अमीन था। रविवार सुबह अब्दुल्ला को झपकी आने पर कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। इस टक्कर इतनी तेज थी कि चार लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। हादसे के वक्त मची चीख पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह सभी लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक अब्दुल्ला, चचेरी बहनें बतूल, मरियम और पत्नी सायमा की मौत हो चुकी थी। वहीं बेटी आबिया और रिश्तेदार अमीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले पर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया सड़क हादसे की जानकारी लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।
Also Read : Bhadohi Crime: बक्से में मिला युवती का अधजला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा


