नेशनल हाईवे Toll Plaza पर बंद हो सकता है Cash Payment, जानें कब

Sandesh Wahak Digital Desk: देश भर के नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए सरकार एक बड़ा फैसला करने जा रही है। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि आगामी 1 अप्रैल से सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर कैश पेमेंट की व्यवस्था पूरी तरह बंद की जा सकती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

डिजिटल टोल कलेक्शन की दिशा में कदम

सरकार इस फैसले को राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल कलेक्शन के पूरे इकोसिस्टम को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से लागू करना चाहती है। प्रस्ताव के मुताबिक टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर भुगतान केवल फास्टैग या यूपीआई जैसे डिजिटल तरीकों से ही किया जा सकेगा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का कहना है कि इस कदम का मकसद टोल प्लाजा (के कामकाज को अधिक कुशल और पारदर्शी बनाना है। इससे टोल बूथों पर लगने वाली भीड़ कम होगी और देशभर के 1,150 से अधिक टोल प्लाजा पर यात्रियों का समय भी बचेगा।

कैश पेमेंट पर अतिरिक्त शुल्क

आंकड़ों के अनुसार देश में फास्टैग की पहुंच 98 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। RFID तकनीक से लैस फास्टैग की मदद से वाहन बिना रुके टोल पार कर रहे हैं। एनएचएआई ने सभी टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर यूपीआई पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई है ताकि यात्रियों को डिजिटल भुगतान के कई विकल्प मिल सकें।

वर्तमान में बिना वैध फास्टैग वाले वाहनों से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट करने पर दोगुना शुल्क वसूला जाता है। वहीं जो यात्री यूपीआई के जरिए भुगतान करते हैं उन्हें केवल 1.25 गुना शुल्क देना पड़ता है। सरकार का मानना है कि पूरी तरह डिजिटल मोड पर शिफ्ट होने से ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर होगा।

नकद भुगतान से होने वाली दिक्कतें

दरअसल टोल प्लाजा (Toll Plaza) स्तर पर किए गए आकलनों में पाया गया है कि नकद भुगतान के कारण पीक आवर्स में लंबी कतारें लगती हैं, प्रतीक्षा समय बढ़ता है और लेनदेन से जुड़े विवाद भी अधिक होते हैं। पूरी तरह डिजिटल प्रणाली लागू होने से इन समस्याओं में कमी आने और ट्रैफिक प्रबंधन अधिक सुचारु होने की उम्मीद है।

यहां सरकार ने फास्टैग का सालाना पास भी शुरू किया है जिसे यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसका उपयोग करने वालों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच चुकी है। इसमें 3 हजार रुपये का एकमुश्त भुगतान करने पर एक वर्ष की वैधता या 200 बार टोल बूथ पार करने की सुविधा मिलती है। इससे फास्टैग को बार बार रिचार्ज करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

 

Also Read: Rahul Gandhi के घर के बाहर BJP का विरोध प्रदर्शन, AI समिट में हंगामे को लेकर बढ़ा सियासी संग्राम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.