फ्रांसीसी युवती से रेप के आरोप में कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: राजस्थान के पर्यटन नगरी उदयपुर में एक फ्रांसीसी युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। आरोपी कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि खुद को बॉलीवुड का कास्टिंग डायरेक्टर बताने वाला पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा (29) है, जो अब पुलिस की गिरफ्त में है।

क्या हुआ उस रात

फ्रांस की युवती 22 जून को एक मोबाइल ऐड शूट के लिए उदयपुर आई थी। दिनभर की शूटिंग के बाद, शाम को द ग्रीक फॉर्म एंड रेस्ट्रो कैफे में पार्टी थी। उसी दौरान, आरोपी ने स्मोक करने का बहाना बनाया और युवती को अपने फ्लैट (सुखेर क्षेत्र) ले गया। वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।

एसपी योगेश गोयल के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 दिन में चार्जशीट पेश करने की बात कही है। युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और वह फिलहाल खतरे से बाहर है।

पुलिस कस्टडी में ले जाते समय आरोपी ने मीडिया के सामने चिल्लाकर कहा कि वह बेगुनाह है और उसे किसी ने हनी ट्रैप में फंसाया है। पुष्पराज ने खुद को बॉलीवुड से जुड़ा बताते हुए दावा किया कि कुछ बड़े नाम उसे बाहर निकालना चाहते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुष्पराज कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर पिछले 10 वर्षों से एक्टिव है।

Also Read: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 5 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.