चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की पार्किंग के आपत्तिजनक वीडियो वायरल, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Chaudhary Charan Singh University: मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) की पार्किंग के बताए जा रहे युवक-युवतियों के कुछ वीडियो सोशल मीडिया और छात्र समूहों में साझा किए जाने का दावा किया जा रहा है। इन वीडियो में गाड़ियों के भीतर आपत्तिजनक गतिविधियां दिखाई देने की बात कही जा रही है। हालांकि, वीडियो कहां और कब रिकॉर्ड किए गए, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इनमें दिखाई देने वाले लोगों की पहचान भी स्पष्ट नहीं है।

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय परिसर की पार्किंग और हॉस्टल के पीछे खड़ी अलग-अलग गाड़ियों में रिकॉर्ड किए गए वीडियो मोबाइल के जरिए बनाए गए। इसके बाद इन्हें विश्वविद्यालय और हॉस्टल के छात्रों के समूहों में साझा किया गया। फिलहाल, वीडियो की सत्यता और उनके विश्वविद्यालय परिसर से जुड़े होने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

परिसर में पुलिस चौकी, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद ऐसे वीडियो सामने आने के दावों से सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मेडिकल थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में लूट और मारपीट की घटनाओं को लेकर भी पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाए जाते रहे हैं।

हालांकि, मेडिकल थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के किसी मामले या वीडियो की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक, अब तक इस संबंध में कोई शिकायत भी नहीं मिली है।

रजिस्ट्रार ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अजय कृष्ण यादव ने कहा कि वायरल हो रहे सभी वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जरूरी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, एसपी सिटी विनायक गौपाल भोसले ने कहा कि अगर वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

अभी तक न तो वीडियो की जगह और समय की पुष्टि हुई है और न ही उनमें दिखाई देने वाले लोगों की पहचान सामने आई है। ऐसे में जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Also Read: Basti News: हरे पेड़ की कटान पर कप्तानगंज पुलिस-वन विभाग मौन, शिकायत के बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.