1600 करोड़ की कंपनी की चेयरमैन ने छुए जावेद अख्तर के पैर, वायरल हुआ वीडियो

Sandesh Wahak Digital Desk: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में एक भावुक और प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला जब 1600 करोड़ की कंपनी की चेयरमैन सुधा मूर्ति ने मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के पैर छू लिए। इस अद्भुत घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को सुधा मूर्ति की सादगी भरी यह अद्भुत अभिव्यक्ति बेहद पसंद आ रही है।

सादगी का प्रतीक बना यह पल

दरअसल, जयपुर में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल में जावेद अख्तर को एक सत्र में आमंत्रित किया गया था। सुधा मूर्ति जैसे ही मंच पर पहुंचीं और उनकी नजर जावेद अख्तर पर पड़ी, उन्होंने तुरंत उनके पैर छूकर अपना सम्मान प्रकट किया। इस घटना को देख दर्शकों ने तालियों से उनका अभिवादन किया।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर फैन्स ने सुधा मूर्ति की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया। एक यूजर ने लिखा, “सुधा मूर्ति जी सच्ची संस्कारी भारतीय नारी हैं, उनका यह भाव सम्माननीय है।” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “यह क्षण भारतीय संस्कृति और संस्कारों का जीवंत उदाहरण है।”

जावेद अख्तर ने लॉन्च की अपनी किताब

इस फेस्टिवल में जावेद अख्तर ने अपनी नई किताब ‘ज्ञान सीपियां: पर्ल्स ऑफ विजडम’ भी लॉन्च की। इस मौके पर अभिनेता और सत्र संचालक अतुल तिवारी भी मौजूद थे। जावेद अख्तर ने इस सत्र में भाषा, शिक्षा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कौन हैं सुधा मूर्ति?

सुधा मूर्ति इन्फोसिस कंपनी की चेयरमैन और देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। उनकी सादगी और सामाजिक कार्यों के लिए वे हमेशा सराही जाती हैं। उनके दामाद ऋषि सुनक ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। बता दे, सुधा मूर्ति का यह सादगी भरा अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि विनम्रता और सम्मान ही किसी व्यक्ति की असली पहचान होते हैं।

Also Read: Film Border 2: फैन्स का इंतजार खत्म, बॉर्डर-2 की रिलीज डेट घोषित, सनी देओल का दिखेगा दमदार अवतार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.