Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के खिलाफ डरावने हैं भारत के आंकड़े
IND vs PAK Head To Head In Champions Trophy: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में आगाज किया है.

दरअसल, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया. अब भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान की चुनौती है. रविवार (23 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी.
लेकिन क्या आप जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का दबदबा रहा है. और चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष करती रही है. दरअसल, आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराना आसान नहीं

दरअसल, अब तक चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का 5 बार आमना-सामना हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं पाकिस्तान ने भारत को 3 बार हराया है. वहीं, भारत को पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में महज 2 बार जीत मिली है.
इन आंकड़ों से साफ है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया. इसके बाद विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लीग मुकाबले में पाकिस्तान को हराया, लेकिन खिताबी मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा.
वनडे फॉर्मेट में किस टीम का पलड़ा है भारी

आपको बता दें कि दुबई में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 28 बार हुआ है. जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 19 बार हराया है. जबकि भारतीय टीम पाकिस्तान को 9 बार शिकस्त दी है.
इसके अलावा अब तक वनडे फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 135 बार हुआ है. जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 73 बार हराया है. जबकि भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 57 बार हराया है.

बहरहाल, इन आंकड़ों से साफ है कि वनडे फॉर्मेट में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को बाजी किस टीम के हाथ लगती है?
Also Read: Ranji Trophy 2025: रोमांच की सारी हदें हुई पार, केरल ने बदला 74 साल पुराना इतिहास

